Sanatan Admin
Back to Astrology
✿ ✿ ✿

धन संबंधी समस्या

Solutions

✿ ✿ ✿
पैसों की तंगी दूर करेंगे, ये आसान उपाय
उपाय 1 - प्रति मंगलवार और शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त में उठें।

इसके बाद नित्य कर्मों से निवृत्त होकर
किसी पीपल के पेड़ से 11 पत्ते तोड़ लें।

ध्यान रखें पत्ते पूरे होने चाहिए,
कहीं से टूटे या खंडित नहीं होने चाहिए।
इन 11 पत्तों पर स्वच्छ जल में कुमकुम, अष्टगंध या चंदन मिलाकर श्रीराम का नाम लिखें।

नाम लिखते समय हनुमान चालिसा का पाठ करें।
इसके बाद श्रीराम नाम लिखे हुए इन पत्तों की एक माला बनाएं।
इस माला को हनुमानजी के मंदिर जाकर बजरंगबली को अर्पित करें।
प्रति मंगलवार या शनिवार को इस उपाय को करने से धन की समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।

उपाय 2 - यह एक तांत्रिक उपाय है, जिसे आप रविवार के दिन आज़माकर, धन से जुड़ी समस्याएं समाप्त कर सकते हैं।

रविवार को सोते समय एक गिलास में दूध भरें,
और दूध से भरे इस गिलास को, सिरहाने रखकर सो जाएं

गिलास रखते वक्त सावधानी रखें,
ताकि नींद में आपके हाथ से दूध ढुल न जाए

सुबह उठकर, नित्य कर्मों से निवृत्त हो जाएं,

इसके बाद इस दूध को ले जाकर,
किसी बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें।

प्रत्येक रविवार ये टोटका दोहराएं,
आपकी धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी
अगर नकरात्मक शक्तियां हुई, तो उनका असर खत्म होगा
और कार्यों में सफलता मिलेगी ।


अचानक धन प्राप्ति के योग बनाते है ये टोटके
सभी आवश्यक कार्यों से निवृत्त होकर लाल रेशमी कपड़ा लें। अब उस लाल कपड़े में चावल के 21 दानें रखें। ध्यान रहें चावल के सभी 21 दानें पूरी तरह से अखंडित होना चाहिए यानि कोई टूटा हुआ दान न रखें। उन दानों को कपड़े में बांध लें। इसके बाद धन की देवी माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजन करें। पूजा में यह लाल कपड़े में बंधे चावल भी रखें। पूजन के बाद यह लाल कपड़े में बंधे चावल अपने पर्स में छुपाकर रख लें।ऐसा करने पर कुछ ही समय में धन संबंधी परेशानियां दूर होने लगेंगी।

यदि आप धन की समस्या से परेशान है तो काली मिर्च के 5 दाने लें और उन्हें अपने सिर पर से 7 बार वार लें। इसके बाद किसी चौराहे या किसी सुनसान स्थान पर खड़े होकर चारों दिशाओं में 4 दाने फेंक दें। इसके बाद 5 वें दाने को ऊपर आसमान की ओर फेंक दें। इसके बाद चौराहे से पुन: लौटते वक्त पीछे पलटकर न देंगे। माना जाता है कि इस उपाय से अचानक धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

लक्ष्मीजी के किसी भी मंत्र का जप बुधवार या शुक्रवार से शुरू करें तथा नित्य कमल गट्टे की एक माला ( 108 बार) जाप करें।

सवा पांच किलो आटा एवं सवा किलो गुड़ लें। दोनों का मिश्रण कर रोटियां बना लें। गुरुवार के दिन सायंकाल गाय को खिलाएं। तीन गुरुवार तक यह कार्य करने से दरिद्रता समाप्त होती है।

मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने 11 दिनों तक अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित करें। 11वें दिन 11 कन्या को भोजन कराकर एक सिक्का व मेहंदी दें।

विष्णुसहस्रनाम तथा श्रीसूक्त का एक-एक पाठ नियमित करें तथा श्री लक्ष्मीजी को गुलाब या कमल पुष्प चढ़ाएं।शुक्रवार को पीले कपड़े में 5 कौड़ी और थोड़ी-सी केसर, चांदी के सिक्के के साथ बांधकर तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें। उसके साथ थोड़ी हल्दी की गांठें भी रख दें। कुछ दिनों में ही इसका असर होने लगेगा।


धन संपत्ति के उपाय
एक हंडिया में सवा किलो हरी साबुत मूंग की दाल, दूसरी में सवा किलो डलिया वाला नमक भर दें। यह दोनों हंडिया घर में कहीं साफ और सुरक्षित जगह में रख दें। यह क्रिया बुधवार के दिन करें। घर में धन आना और रुकना शुरू हो जाएगा।

अगर अचानक धन लाभ की स्थितियाँ बनती नज़र आती हों, किन्तु लाभ नहीं मिल रहा हो, तो गोपी चन्दन की नौ डलियाँ लेकर केले के वृक्ष पर टाँग देनी चाहिए। यह ध्यान रहे की यह चन्दन पीले धागे से ही बाँधना है।

अकस्मात् धन लाभ के लिये शुक्ल पक्ष के प्रथम बुधवार को सफेद कपड़े के झंडे को पीपल के वृक्ष पर लगाना चाहिए। इस प्रयोग से व्यवसाय में किसी भी प्रकार का अवरोध भी टल जाता है।

अगर आप अमावस्या के दिन पीली त्रिकोण आकृति की पताका विष्णु मन्दिर में ऊँचाई वाले स्थान पर इस प्रकार लगाएँ कि वह लगातार लहराती रहे, तो शीघ्र ही आपका भाग्य चमक उठेगा।लगातार स्थाई लाभ हेतु यह ध्यान रहे की झंडा वहाँ लगा रहना चाहिए। उसे आप समय समय पर स्वयं बदल भी सकते है।

प्रत्येक शुक्रवार को माता लक्ष्मी के सामने नौं बत्तियों का शुद्ध घी का दीपक जलाकर सफ़ेद दूध की बनी मिठाई का भोग लगाकर तत्पश्चात अपने हाथ से वह प्रशाद अपनी माता, पत्नी, बहन एवं बेटी को खिलाने सबको बाँटने के बाद अंत में स्वयं ग्रहण करने से मां लक्ष्मी सदैव उस घर में निवास करती है।

जो व्यक्ति नहाते हुए अथवा पैर धोते हुए पैर से पैर को रगड़कर साफ करता है, सर पर तेल लगाने के बाद हाथों में बचे हुए तेल को मुंह, कलाइयों या बाजुओं में रगड़ता है, नोटों को थूक लगा कर गिनता है।उसे हमेशा धन का संकट बना रहता है।

महिलाओं का आदर करने से तथा 10 वर्ष से कम उम्र की कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर प्रसन्न करने से सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है।

सफेद वस्तुओं का दान करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं और सुख-संपत्ति का भंडार भर देती हैं।

घर में टूटे-फूटे बर्तनों का उपयोग कदापि न करें। यह दरिद्रता का सूचक है और इससे माँ लक्ष्मी रुष्ठ हो जाती हैं।

भगवान विष्णु की पत्नी महालक्ष्मी के कई फोटो उपलब्ध हैं। इन उपलब्ध चित्रों में से उस फोटो की पूजा करनी चाहिए जिसमें महालक्ष्मी और भगवान श्रीहरि गरुड़ देव पर आसीन हो। इस फोटो की पूजा करने पर व्यक्ति मालामाल हो सकता है।जो भी भक्त देवी लक्ष्मी के ऐसे फोटो की पूजा करता है वह सभी देवी-देवताओं की कृपा का पात्र बन जाता है। इसके व्यक्ति कुंडली के सभी दोषों का प्रभाव भी कम हो जाता है। श्रीहरि के साथ लक्ष्मी यदि गुरुड़ देव पर आसीन होकर आपके यहां आएंगी तो वे स्थाई रूप से आप पर कृपा बरसाएंगी।


धन प्राप्ति के सभी बंद ताले खुल जायेंगे
जिस घर की गृहलक्ष्मी प्रतिदिन एक लोटा जल सूर्योदय के समय घर के मुख्य द्वार पर दाहिने तरफ डालती हैं तो उसके घर में धन का आगमन बहुत ही सुगमता से होने लगता हैं ।

अगर गृहलक्ष्मी रोज शुद्ध होकर पहले स्वयं फिर परिवार के सभी सदस्यों के माथे पर शुद्ध केसर का तिलक लगायें तो व्यापार या अन्य स्रोतों से धन लाभ अधिक मिलने लगता हैं ।

गृहलक्ष्मी हर शुक्रवार एवं अमावस्या के दिन इन्द्र द्वारा रचित महालक्ष्मी स्तोत्र का 11 बार पाठ करें तो परिवार में कभी धन का अभाव नहीं रहेगा ।

अगर गृहलक्ष्मी हर दिन श्रीमद भगवत गीता के ग्यारहवें अध्याय का पाठ करती रहे तो उस घर में लक्ष्मी सदैव निवास करती हैं ।

हर शुक्रवार के दिन सूर्यास्त के बाद परिवार के सदस्य एक साथ मिलकर श्रीसूक्त का पाठ करेंगे तो जीवन भर पैसों की कमी नहीं रहेगी ।

पुष्य नक्षत्र के दिन मां लक्ष्मी को लाल पुष्प गृहलक्ष्मी अर्पित करें एवं शाम के समय पीपल वृक्ष के नीचे चंदन की सुगन्धित धूप व घी का दीपक जलायें तो रूठी हुई लक्ष्मी भी वापस घर में आ जाती हैं ।

पति पत्नी दोनों मिलकर पुष्प नक्षत्र के दिन दक्षिणावर्ती शंख में केसर मिला दूध भरकर भगवान विष्णु व लक्ष्मी जी का अभिषेक करें तो मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी ।

गृहलक्ष्मी पूर्णिमा के दिन गोपी चन्दन की नौ डलियों की पीले धागे से माला बनाकर केले के पेड़ पर लटका दे तो अचानक धन प्राप्ति के योग बन जाते हैं ।

अगर घर की लक्ष्मी अपने हाथ से बेलपत्र के पेड़ की जड़ सोमवार के दिन लाकर तिजोरी में गुलाबी कपड़े में लपेटकर रख दे तों आजीवन घर में धन का भंडार भरा रहेगा ।


फंसा हुआ धन निकालने के उपाय
अगर आपका किसी व्यक्ति से अपना धन प्राप्त करना है, लेकिन वह आपको लगातार टालता जा रहा है तो डूबा हुआ धन वसूलने के टोटके को करें। इस उपाय को करने के लिए आपको कपूर का काजल बनाना होगा। शुक्रवार के दिन कपूर जला दें और उसके ऊपर कोई बर्तन उल्टा करके रख दें।उस बर्तन पर काजल इकठ्ठा हो जायेगा।अब आप इस काजल से किसी भोजपत्र पर जिस व्यक्ति से पैसा लेना है उसका नाम लिख दें, ये धन प्राप्ति का अचूक उपाय है. आपको इससे शीघ्र ही सफलता मिल जाएगी।

कई बार ऐसी परिस्थिति भी बनती है कि जिस व्यक्ति से आपको पैसा लेना है आपको उसका पता नही मालूम होता। अगर आपके साथ ऐसी स्थिति है शनिवार को दक्षिण की ओर मुंह करके हनुमान जी के चित्र के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं। तेल के अंदर 2 लौंग, राई, और थोड़ा सा कपूर डाल कर बजरंग बाण का 3 बार पढ़ें और बजरंग बली से प्रार्थना करें कि वह व्यक्ति आपको धन वापिस लौटा दे।इस प्रयोग को लगातार 21 शनिवार करना चाहिए।ये विधि संपन्न हो जाने के बाद लड्डू, बूंदी आदि का प्रसाद चढ़ाएं।

किसी व्यक्ति के पास अगर आपका धन अटका पड़ा है लेकिन आपको मिल नही रहा है तो भाद्रपद के कृष्ण पक्ष भरनी नक्षत्र में में घर के किसी शांत कमरे में चार घड़ों में पानी भर कर रखा दें। अगले दिन कम पानी वाले घड़े में अनाज डालकर उसकी पूजा करें और बाकि घड़ों का पानी घर, आंगन, खेत आदि में छिड़क दें।ये धन प्राप्ति के अचूक उपाय में से एक है. इसके लाभ आपको कुछ ही दिनों में दिखने लगेंगे।

धन प्राप्ति के अचूक उपाय के अंतर्गत ये उपाय बहुत ही सरल है। अगर कोई व्यक्ति लाख कोशिश करने पर भी आपका धन वापिस नही दे रहा है तो उधार दिया धन वापस पाने के उपाय करें। सुबह सवेरे नहाने के बाद एक ताम्बे के लोटे में पानी लेकर उसमे 11 लाल मिर्ची के बीज डाल दें। अब इस पानी को सूर्यदेव को अर्पित करें और धन प्राप्ति के लिए निवेदन करें।

जो व्यक्ति आपका पैसा लौटने के लिए आनाकानी कर रहा है।उसके लिए धन प्राप्ति के अचूक उपाय इस तरह करें। इसके लिए किसी पूजा के सामान की दुकान से दो राजा कौड़ी लेकर आ जाएँ और इन्हें उस आदमी के घर के सम्मुख पटक दें। ये उपाय उसका मन बदल देगा और वह जल्द ही आपका पैसा आपको लौटा देगा। ध्यान रहे कि ये उपाय करते समय किसी को पता नही चलना चाहिए।


उधार या कर्ज से छुटकारा दिलाते उपाय
ज्योतिष शास्त्र में षष्ठम, अष्टम, द्वादश स्थान एवं मंगल ग्रह को कर्ज का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल के कमजोर होने पर या पापग्रह से संबंधित होने पर, अष्टम, द्वादश, षष्ठम स्थान पर नीच या अस्त स्थिति में होने पर व्यक्ति सदैव ऋणी बना रहता है। ऐसे में यदि उस पर शुभ ग्रहों की दृष्टि पड़े तो कर्ज तो होता है पर वह बड़ी मुश्किल से उतर जाता है। शास्त्रों में मंगलवार और बुधवार को कर्ज के लेन-देन के लिए निषेध किया है। मंगलवार को कर्ज लेने वाला जीवनभर कर्ज नहीं चुका पाता तथा उस व्यक्ति की संतान भी इस वजह परेशानियां उठाती हैं।

कर्ज निवारण से मुक्ति के लिए उपाय

शनिवार को ऋणमुक्तेश्वर महादेव का पूजन करें।

मंगल की भातपूजा, दान, होम और जप करें।

मंगल एवं बुधवार को कर्ज का लेन-देन न करें।

लाल, सफेद वस्त्रों का अधिकतम प्रयोग करें।

श्रीगणेश को प्रतिदिन दूर्वा और मोदक का भोग लगाएं।

श्रीगणेश का अथर्वशीर्ष का पाठ प्रति बुधवार करें।

शिवलिंग पर प्रतिदिन कच्चा दूध चढ़ाएं।



अगर पाना चाहतें है मनचाही जमीन या मकान तो करें ये उपाय
हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास उसका खुद का भवन और जमीन हो। किन्तु कुछ व्यक्ति ऐसे भी है जो दिन रात अपना घर बनाने के लिए मेहनत करते है, फिर भी उनकी मेहनत रंग नही लाती और वो निराश हो जाते है। जिसका उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति दोनों पर प्रभाव पड़ता है। और कभी कभी तो ऐसी स्तिथि होती हैं कि हम समर्थ होते हुए भी जिस जमीन की हमें इच्छा हैं, किसी कारणवश नहीं ले पाते। आज हम आपको आपकी इसी परेशानी से मुक्त होने के उपाय बता रहे है, इन उपायों को अपनाकर आप जल्द ही अपनी पसंद की भूमि प्राप्त कर सकते हो।

जिस जमीन या मकान को आप खरीदना चाहते हैं उस स्थान की थोड़ी सी मिट्टी लाकर एक कांच की शीशी में उसे डालें, उसमे गंगा जल और कपूर डाल कर अपनी पूजा में जौ के ढेर पर स्थापित करें, नवरात्र भर उस शीशी के आगे नवार्ण मन्त्र "ऐं हीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे" की पांच माला जप करें और जौ में रोज गंगा जल डालें। नवमी के दिन थोड़े से अंकुरित जौ निकाल लें और ले जाकर मन चाही जगह पे डाल दें, शेष सामग्री को नदी में डाल दें। कृपा कांच की शीशी को नदी में न डालें। आपको मनचाहा घर मिल जायेगा।

एक मिट्टी की कोरी हांडी में दूध, दही, घी, शक्कर, मिश्री, कपूर और शहद डाल कर उस हांडी के आगे दुर्गा नवार्ण मन्त्र का जप करें और आज ही वो हांडी किसी नदी या तालाब में ले जा कर जमीन में गाड़ दें तो माता की कृपा से शीघ्र आपको भूमि और भवन प्राप्त होगा।

अगर आप मकान बनाना चाहते हैं तो एक लाल कपड़े में छ: चुटकी कुमकुम, छ: लौंग, नौ बिंदिया, नौ मुट्ठी साफ़ मिट्टी और छ: कौड़ियाँ लपेट कर नदी में आज ही विसर्जित कर दें। माता की कृपा से आपको जल्द ही अपना मकान मिलेगा।

यदि किसी कारणवश आप अपना मकान नहीं बनवा पा रहे हैं या नया मकान नहीं खरीद पा रहे है, तो नीम की लकड़ी का एक छोटा सा घर बनवाकर किसी गरीब बच्चे को दान कर दें या किसी मंदिर में रख आएं। ऐसा करने पर शीघ्र ही आपको घर मिलने के योग बनेंगे। ध्यान रहें इसके साथ ही आप अपने प्रयास भी पूरी ईमानदारी से करें

मिटटी के बर्तन में हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाये , फिर गरीबो को दान कर दे प्रोपर्टी जल्दी हो जाएगी ।उनको 2 तुलसी का पत्ता भी जरूर चढ़ाए। लाल रंग की ध्वजा जिसमे राम लिखी हो मंगलवार को हनुमान जी को चढ़ाए। सुबह शाम हनुमान चालीसा जरूर करे।

वास्तु शास्त्र में अपनी मनचाही जमीन को पाने के लिए एक उपाय ये भी है कि आप जिस जमीन को पाना चाहते हो, उस जमीन में शाम को पूजा करके एक हाथ लम्बा और एक हाथ चौड़ा गड्ढा खोद कर उसमे पानी भर दें। इस तरह से वो भूमि आपके खरीदने के लिए उपयुक्त हो जाती है।


रुका-फंसा हुआ धन और डूबी हुई संपत्ति को शीघ्र प्राप्त करने के अचूक टोटके
धन का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। धन के अभाव में व्यक्ति शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह से दरिद्र दिखने लगता है।अगर आपके जीवन में किसी भी तरह से धन की समस्या आ रही है तो आपको धैर्य के साथ अपने काम में मन लगना चाहिए और हमेशा सकारात्मक ऊर्जा से युक्त रहना चाहिए। इसके साथ ही अगर आप धन प्राप्ति के अचूक उपाय करते हैं तो आपकी सफलता सुनिश्चित हो जाती है।

धन प्राप्ति के लिए घर के दरवाजे पर माँ लक्ष्मी के चरणों के चिन्ह लगायें। इस उपाय को करने से आपके घर में माँ लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी। ये उपाय करने से सभी तरह की धन सम्बंधित बाधा दूर होंगी और आपको सम्रधि और सौभाग्य की प्राप्ति होगी। फंसा हुआ धन निकालने के कई तरीके हैं उनके से कुछ आसन से उपाय यहाँ दिए जा रहे हैं। अगर आप धैर्य और लगन से ये उपाय करेंगे तो आपको शीघ्र ही धन प्राप्ति हो जाएगी।


आर्थिक तंगी से छुटकारा के अचूक उपाय
आप अपने घर में पूजा के स्थान पर पांच कछुए जैसी दिखने वाली पीली कौड़ी रख दें। ये उपाय आपको धन सम्बंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाएगा। आप गोमती चक्र से धन प्राप्ति के अचूक उपाय कर सकते हैं। इसके लिए 11 गोमती चक्र लें और जिससे आपको पैसा लेना है उसका नाम लेते हुए इन पर तिलक करें। इसके बाद इनका पूजन करें और धन प्राप्ति के लिए निवेदन करें।

पूजा पूरी होने पर इन गोमती चक्र को पीपल के वृक्ष के नीचे मिट्टी में दबा दें। हर दिन अगर आप पीपल के वृक्ष पर जल अर्पित करते है तब भी आपको धन संबंधी समस्या नही आएगी। अपने कुल देवता से प्रार्थना करें कि आपका रुका हुआ धन आपको शीघ्र ही मिले।

फंसे हुए धन की प्राप्ति के लिए मन्त्रों के प्रयोग का भी विशेष महत्व है। आप प्रतिदिन क्रं कृष्णाय नमह इस मंत्र का सुबह जाप करें। इसके प्रभाव से आपका सारा रुका हुआ धन आपको वापिस प्राप्त होने लगेगा।


An unhandled error has occurred. Reload 🗙